Telegram Group (100K+) Join Now

पपीता के पत्ते के फायदे? पपीते की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी?

पपीता के पत्ते के फायदे: पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है साथ ही पपीते (Papite Ke Patte Ke Fayde) की पत्तियां भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी मानी गई है। गर्मी और सर्दी के मौसम में अक्सर लोग पपीते का सेवन करना पसंद करते हैं। पपीते के पत्ते खाने के फायदे।

पपीता के पत्ते के फायदे

पपीता-के-पत्ते-के-फायदे
Papite Ke Patte Ke Fayde

यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है लेकिन पपीते के साथ पपीते के पत्ते भी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं आइए जानते हैं पपीते के पत्ते मैं कौन-कौन से चमत्कारी गुण पाए जाते हैं जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़े – नीम के पत्तों के फायदे और नुकसान?

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

पपीते के पत्ते हमारे शरीर की इम्यूनिटी को काफी हद तक बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। पपीते के पत्तों के रस के सेवन से ब्लड में प्लेटलेट्स और व्हाइट ब्लड सेल की संख्या को बढ़ाता है जो हमें सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

डेंगू से लड़ने में मदद करता है

पपीते की पत्तियां से निकाला गया जूस डेंगू से लड़ने में बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ है। इसके रस में पपैन और सिमोपपैन नामक एंजाइम पाए जाते हैं। डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स काफी गिर जाता है। ऐसी स्थिति में पपीते के पत्तों के रस के सेवन से यह ब्लड में प्लेटलेट्स को बढ़ाता है और साथ ही खून के थक्के बनने से रोकता है और लीवर को डैमेज होने से भी रोकता है।

भूख को बढ़ाता है

कई लोगों को भूख नहीं लगती इसके कारण उनका स्वास्थ्य कमजोर रहता है और बहुत दुबले पतले हो जाते हैं। पपीते के पत्ते के रस के सेवन से आप अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं। पपीते के पत्ते के रस की चाय बना कर पीने से भूख बढ़ती है।

प्लेटलेट्स को बढ़ाता है

पपीते के पत्ते के रस के सेवन से यह आपके ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाता है। जो कई बीमारियों से लड़ने में हमें मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला कारपेन नामक एंजाइम शरीर में वाइट ब्लड सेल को बढ़ाता है।

महिलाओं के लिए है वरदान

कई महिलाओं को माहवारी (पीरियड्स) के समय बहुत कष्ट होता है। ऐसे में पपीते के पतियों का काढ़ा बनाकर पीने से दर्द में आराम मिलता है। काढ़ा बनाते समय पपीते की पत्तियां, नमक, इमली को पानी में मिक्स करके उबाल ले और फिर उसे ठंडा करके पिए।

मुंहासे को कम करता है

पपीते की पतियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और उसे पिंपल पर लगाएं जब यह पेस्ट सूख जाए तो चेहरा धो लें ऐसा लगातार करने से जल्द ही मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है।

कैंसर से बचाव करता है

पपीते की पत्तियां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है। शरीर में कमेटी को बढ़ाता है और लंग कैंसर ब्रेस्ट कैंसर लीवर कैंसर सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करता है।

मलेरिया मैं है लाभकारी

हम सब यह जानते हैं कि मलेरिया प्लाज्मोडियम वाईवैक्स नामक विषाणु से फैलता है। इसके रस के सेवन से मलेरिया के विषाणु खत्म हो जाते हैं औरक्षमलेरिया बुखार को बढ़ने से रोकता है।

वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करता है

पपीते के पत्तों में लगभग 50 एक्टिव कॉम्पोनेंट्स मौजूद होते हैं जो फंगस, परजीवी, वायरस, बैक्टीरिया और कैंसर सेल्स को खत्म करने में काफी मदद करता है।

कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है

पपीते की पत्तों के रस को एक लैक्सेटिव के रूप में भी जाना जाता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम आदि तत्व पाए जाते हैं और इसमें फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है। यह कब्ज की समस्या को दूर रखता है। इसके रस के सेवन से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मदद करता है

मोटापा शरीर में कई बीमारियों को बढ़ाता है और हमारी सुंदरता को भी खत्म कर देता है अगर आप भी मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पपीते के पत्ते के रस कर सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।

इसके लिए आपको एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लेना होगा उसमें पपीते की ताजा पत्तियां और संतरे के कुछ फांक डाल कर धीमी आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी से उबल जाए तब इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें और फिर इसे छानकर चाय के जैसे पिए इससे शरीर में अतिरिक्त वसा खत्म होने लगती है।

रूसी की समस्या को खत्म करता है

अगर आप भी रूसी से हो रही समस्या से परेशान हैं तो पपीते की पत्तों का रस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। पपीते की पत्तियों के रस में कार्पेन नामक तत्व मौजूद होता है जो जड़ों से गंदगी व तेल को हटाता है। पपीते की ताजी पत्तियों के रस को बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ समय बाद उसे पानी से धो लें। इससे आपकी रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

घाव का इलाज करता है

पपीते की पत्तों का रस घाव को जल्दी भरने में मदद करता है अगर आपको कहीं पर चोट लग गई है तो पपीते के पत्तों का रस लगाने से घाव जल्दी भरेगा और दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

एक्जिमा की समस्या का उपचार

अगर आप एक सीमा की समस्या से परेशान है तो पपीते के पत्तों को त्वचा पर स्क्रब करने के बाद लगाएं। यह आपको जल्द ही आराम देगा।

त्वचा को निखारता है

पपीते के पत्तों में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को किसी प्रकार के संक्रमण से बचाता है और स्वस्थ बनाता है। पपीते के पत्तों से तैयार किया गया पैक चेहरे पर लगाएं। पपीता के पत्ते के फायदे

एड़ियों के लिए

पपीते के पत्तों को तोड़कर उसका दूधिया रस एड़ियों पर लगाने से उसकी शक्ति को कम करता है। अगर आपकी एड़िया भी बहुत सख्त है और फटी है तो इस दूधिया रस को एड़ी पर लगाएं। जल्द ही आपकी एरिया सुंदर और मुलायम बन जाएगी।

बालों को मुलायम बनाता है

हर कोई रेशमी बाल पाने के लिए कई तरह के कंडीशनर और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी बाल बेजान और रूखे रह जाते हैं यदि आप पपीते के पत्तों का रस बालों में लगाएंगे तो आपके बाल मुलायम और रेशमी बन जाएंगे।

पपीते के पत्तों से जूस बनाने की विधि

  • पपीते के पत्ते से तैयार किया गया जूस आप पी भी सकते हैं और इसे बालों या त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे बनाने की विधि बहुत ही सरल है।
  • सबसे पहले बर्तन में थोड़ा सा पानी ले ले।
  • फिर उसमें पपीते के ताजी पत्तियां काटकर डालें और उबलने के लिए धीमी आंच पर रख दें। याद रहे उबलते समय हमें इसे ढकना नहीं है।
  • जब यह पानी अच्छे से उबल जाए और पानी थोड़ा हरा रंग का दिखने लगे तो गैस बंद कर ले।
  • इस पानी को छलनी से छान लें और अपनी इच्छा अनुसार इस्तेमाल करें।
  • आप चाहे तो इस पानी को फ्रिज में 2 या 3 दिन के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं।
  • लेकिन ताजा तैयार किया गया रस सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन या पपीते के पत्तों का रस का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े –

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Comment