पति के दिल पर राज कैसे करें, अपनाये ये तरीके

घरेलु महिला पति के दिल पर राज कैसे करें जानना चाहती है। यदि आपका शरीर सुदृढ़ व स्वस्थ है तो आप इसे और अधिक आकर्षक बनाकर अपने पति (pati ke dil par raj kaise karen) का मन मोह सकती हैं। वह आपकी हर अदा पर वारी जावें, कुर्बान हो जाएं, ऐसी व्यवस्था कर सकती हैं आप, अपने व्यवहार से ही वह पल-पल आपकी चिन्ता करें, आपको चाहते चले जाएं, इसके लिए आप अपने व्यक्तित्व एवं व्यवहार को सुन्दर से सुन्दरतर फिर सुन्दरतम बनावें। कैसे नहीं होता फिर जादू सा असर आपके उन पति महोदय पर।

पति के दिल पर राज कैसे करें

पति के दिल पर राज कैसे करें

यह भी पढ़े – योग क्या है? योग का महत्व क्या है?

शरीर को करें फिट

यदि किसी कारण से आपका शरीर मोटा थुलथुल होने लगा है या आकर्षण कम है तो आप पतली, सलिम, चुस्त और आकर्षक बन सकती हैं अपने ही प्रयत्नों से। आपका सद्व्यवहार, पति की देखरेख, पल-पल उनकी चिन्ता, उनके खाने-पीने, रहने का ध्यान भी रखें कि उन्हें कब कैसा खाना है, कैसा पहनना है, कब दवा लेनी है, कब टॉनिक चाहिए। ऐसा करके भी तो आप उनके संग हो जाएंगी हर पल, हर घड़ी के लिए।

किन चीजों का प्रयोग करें खाने में

फिर, कैसे न चिन्ता करें, कैसे न ध्यान रखें वह भी आपका। बस, पहल आपको ही करनी है। सुन्दर भी दिखना ही है। इसके लिए कुछ बातें ध्यान में रखें। जैसे- आपका भोजन सुपाच्य हो। घी, तेल और शक्कर की मात्रा कम प्रयोग में लाएं। भोजन को स्वादिष्ट व लाभकारी बनाने के लिए प्रचुर मात्रा में फल व सलाद का प्रयोग करें। पोदीना, अनारदाना, मोंगरा की चटनी भी साथ देगी। फलों का रस भी आपकी कांति निखारेगा। दही का प्रयोग नियमित रूप से करें। 400 ग्राम दूध की जगह 150 ग्राम दही या दही की लस्सी अधिक पौष्टिक व लाभदायक होती है।

ज्यादा बर्फीले, ठंडे पदार्थ से बचे रहने की भी एक अच्छी आदत है। भारी भोजन से परहेज करें। दूर रहें। सादा किन्तु पौष्टिक पदार्थ लें। मात्रा कम किन्तु गुणवत्ता अधिक हो आपके भोजन में स्टार्च, प्रोटीन वाले पदार्थों का प्रयोग कम करें। देखें कितना अधिक लाभ होता है आपको। प्रयत्न करें कि भोजन दिन में केवल दो बार ही किया जाए। बार-बार खाने से भी शरीर की फिगर बिगड़ जाती है। बदलाव से प्रारम्भ में, कुछ कठिनाई भी आ सकती है। मगर धीरे-धीरे शरीर की आवश्यकता ही ऐसी बन जाएगी, सब कुछ अनुकूल लगने लगेगा। मन को भाएगा। खूब सुहाएगा।

ऋतु के अनुसार फल / सब्जी

ऋतु के अनुसार फल और अधिक मात्रा में लें। ठीक है कि फल महंगे होने से उन्हें खरीद पाना मुश्किल भी है, मगर हर फल एक विशेष समय पर काफी सस्ता मिल जाता है। उन दिनों इन सुगमता से मिलने वाले ताजा व सस्ते फलों का प्रयोग करें। कोल्ड स्टोर के महंगे तथा दुर्लभता से प्राप्त होने वाले फलों का कोई लाभ नहीं होगा। ये होंगे महंगे भी तथा गुणरहित भी अतः देखादेखी में ये पुराने फल मत खरीदें।

पत्ता गोभी, गाजर, मूली, शलगम मोंगरे, टमाटर, हरे पत्ते, हरा साग, हरा सलाद, हरी मेथी, हरी सौंफ, हरा धनिया, हरा प्याज, हरी मटर, अंकुरित दालें, चने आदि, ये सब सुलभ तथा लाभकारी होते हैं। सस्ते भी मिलते हैं। इन्हें कच्चे खाने से अभूतपूर्व कांति आएगी चेहरे पर इनसे आपका शरीर छरहरा बन जाएगा। आप सुन्दर लगेगी। आपके पतिदेव आपकी बदली बदली काया को देखकर कुर्बान हो जाएंगे। माशाअल्ला क्या कहने।

स्वास्थ्य को बनाए रखे

स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शरीर को सजाने-संवारने के लिए, भोजन में हिब्दा बन्द बेमौसमी साग-सब्जियों व पदार्थों का प्रयोग बिलकुल समाप्त कर दें। इनके प्रयोग से धन एवं स्वास्थ्य दोनों में कमी आती है। ये पदार्थ निर्जीव तथा बेजान होते हैं। व्यर्थ के होते हैं। गुणरहित होते हैं। इस बात का सदा ध्यान रखें।

आपका शरीर स्वस्थ व सुन्दर हो। इसके लिए आप पूरी नींद लें। न कम, न ही अधिक यही कोई छः घंटों के आस-पास सोना चाहिए। पाचन शक्तियों को 1 आराम दें। खाया पिया पचना चाहिए, ताकि आपके शरीर की ग्रंथियां ठीक से काम करने योग्य रहें। शरीर उचित रूप से कार्यशील बना रहे। जिसने अपने शरीर की ग्रंथियां ठीक कर ली हैं, शक्तिशाली कर ली हैं, उसे अच्छा स्वास्थ्य तो प्राप्त होगा ही।

दो बातें और

चेहरे को आकर्षित करने वाला, जंचने वाला मेकअप तथा ! शरीर पर फबने वाला पहरावा ही पहनें। इन दोनों बातों पर विशेष ध्यान दें। फिलहाल इतना जरूरी है कि देखादेखी में नहीं, बल्कि अपनी समझ से ही इन दोनों बातों पर ध्यान देवें। अवश्य सहयोग मिलेगा इनसे भी।

यदि आप इन थोड़ी-सी, किन्तु बहुत ही महत्त्वपूर्ण बातों पर ध्यान देवें, अपने व्यवहारको सुन्दर बनाए, तो समझ लें कि आपका तो काया पलट हो गया और आपके पति आप पर जान देने के लिए सदा तत्पर रहेंगे हो जाएगा जीवन सफल आपका।

यह भी पढ़े – भिंडी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें वरना खराब हो सकता है स्वस्थ?