पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय है बिलकुल कारगर। यह तो सर्वविदित है कि कीड़े गन्दगी में पैदा होते व पनपते हैं। यदि हमारा पेट भी साफ न होगा, कब्ज रहेगी, भोजन पेट में सड़ता रहेगा तो कीड़े जरूर पैदा होंगे। यदि हमारे नाखून, हाथ साफ नहीं होंगे तो भोजन भी गन्दा होकर अन्दर जाएगा। अशुद्ध जल, सड़ा, बासी भोजन, मांस, सड़े फल पेट में कोडे पैदा करते रहेंगे। कुछ उपायों की चर्चा करते हैं जिनसे यह नौबत न आए। कीड़े मर जाएं।

पेट के कीड़े और उनसे बचाव

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

यह भी पढ़े – दूध से रोगों का उपचार, दूध से करें इन बीमारी का इलाज जाने पूरी जानकारी

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

  • कीड़े होने पर कच्चे पपीते का रस आधा कप 5 दिनों तक लें।
  • सोंठ एक छोटा चम्मच पिसी हुई खाकर पानी पी लें। तीन दिन करें।
  • नींबू का सेवन दाल, सब्जी के साथ नियमित करें।
  • कभी दूषित जल न पीएं। बर्तन सदा साफ हों।
  • भोजन शुद्ध हो । गन्दा न हो। गला सड़ा या वासी न हो।
  • चने के समान हींग खाकर पानी पी लें। पेट साफ हो जाएगा।
  • अजवायन का सेवन भी आंतों को साफ करता है।
  • कमीला का पाऊडर बाजार में उपलब्ध है। इसे लेकर दही में मिलाकर खाएं। दही एक कटोरी, कमीला का पाऊडर एक चम्मच लें। यह खुराक प्रातः खाली पेट लें। इसे पांच दिन बिना नागा लें।
  • टमाटर पका हुआ लें। बीच से दो भाग करें। दोनों पर काली मिर्च लगाकर खाएं। इसे भी खाली पेट पांच दिनों तक खाएं।
  • घीया कद्दू के बीज 125 लें। बारीक पीसें। इसे फांककर पानी पी लें। दूध भी पी सकते हैं। यह रात सोने से पूर्व लें। प्रातः के समय उठते ही अरण्डी के तेल का एक बड़ा चम्मच पी लें। कोई घंटे डेढ़ बाद शौच के लिए उठें। आप पाएंगे कि इन दोनों उपचारों से पेट साफ हो जाएगा। आंतों से चिपके कीड़े निकल जाएंगे। अब जो भी भोजन करेंगे, पचने लगेगा।
  • अखरोट पांच लेकर तोड़ें। गिरी निकालें। इसे चबा-चबाकर खाएं। बहुत अखरोट का तेल कीड़े मारकर बाहर निकाल देगा।
  • हल्का-सा जुलाब लेने से भी पेट अच्छी प्रकार साफ़ हो जाता है। इस से कब्ज़ नहीं रहेगी। गन्दगी इकट्ठी नहीं होगी तो कीड़े भी नहीं पनपेंगे। यह हल्का जुलाब 7-8 दिनों में एक बार ही लें। रात सोने से पूर्व इसको तीन दिन लें। त्रिफला में तो हरड़, बहेड़े, आंवले होते हैं। मगर यदि इसमें चीज़ काला नमक डालकर फांकेंगे तो और अधिक लाभ होगा।

यदि एक बार कीड़ों से छुटकारा पाकर, अपने खान-पान व पूरी स्वच्छता में कमी ले आएंगे, असावधान हो जाएंगे, तो डेढ़ महीने के अन्दर फिर से कीड़े पैदा हो सकते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें।

यह भी पढ़े – पेट में गैस बनने की समस्या यानी अफारा के 14 घरेलू उपाय, चुटकी में दूर करें पेट की गैस

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।