प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन :- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ( PM Kisan Mandhan Yojana Registration Online) की शुरुआत केंद्र सरकार ने 31 मई 2019 को शुरू की थी इस योजना के तहत पहले चरण में लगभग 5 करोड़ किसानों को पेंशन पहुंचाने का लक्ष्य दिया था इसमें प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद किसान को हर महीने सरकार की तरफ से ₹3000 पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को शुरू करने का मकसद यह है कि जिन किसानों के पास 60 वर्ष की आयु हो जाने पर उनकी जीविका चलाने के लिए ₹3000 प्रति माह पेंशन के रूप में उनके खातों में दिया जाएंगे इस योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को अपनी 18 वर्ष से और 40 वर्ष की उम्र मैं उन्हें सरकार को प्रतिमाह कुछ न्यूनतम धनराशि जमा करनी होगी जितनी धनराशि किसान जमा करेंगे उतनी ही धनराशि सरकार के द्वारा उनको प्रदान की जाएगी और 60 वर्ष की उम्र के बाद उनको ₹3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी।
यह भी पढ़े – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, ऐसे करें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2021 में आवेदन!
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए पात्रता
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (kisan mandhan yojana) देश में सभी प्रकार के छोटे और सीमांत किसानों जो की स्वैच्छिक और अंशदायी एक पेंशन योजना बनाई है।
- सरकार अपने पहले चरण में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 5 करोड़ तक पेंशन योजना को पहुचायेंगी।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि वाले किसान इस योजना का लाभ ले सकते है और पात्र होंगे।
- जिन किसानों की आयु 18 से 40 वर्ष की है वह किसान इस योजना से जुड़ सकते हैं इस योजना में जुड़ने के बाद उनकी आयु जब 60 वर्ष हो जाएगी तब उन्हें सरकार हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि उनके अकाउंट में डालेगी।
- इस योजना के अनुसार 18 वर्ष की आयु के किसान को इस योजना में ₹55 प्रति महीने देना है और इतनी ही धनराशि सरकार की तरफ से दी जाएगी।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना की एक विशेषता यह है कि किसान हर महीने धनराशि जमा करके योजना के लाभों को ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना जरुरी दस्तावेज
- किसानो के पास 2 हेक्टेयर या उससे काम कृषि योग्य भूमि
- आवेदक किसानो की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है
- दो फोटो
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- खेत की खसरा खतौनी
- बैंक खाते की पासबुक
- मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे

- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को सेलेक्ट करना है और राइट साइड में क्लिक हेयर टू अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपका नंबर रजिस्टर करने के लिए ओटीपी भेजेगा जिस नंबर को आप रजिस्टर करना चाहते हैं उस नंबर को डाल कर सबमिट पर क्लिक कर दें आपके पास एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी के जरिए आप अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई कराएं।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म पेज खुलेगा उसमें पूछी गई सारी जानकारियों को सही-सही भर कर और पूछे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर कर फॉर्म को वेरिफिकेशन के लिए सबमिट करना है।
- सम्मिट होने के बाद आप आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी निकालने और उसे भविष्य में प्रयोग होने के लिए सुरक्षित रख ले।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में मासिक किस्त स्लैब
आयु सीमा | पेंसन प्राप्ति की आयु | मासिक योगदान राशि | सरकार की मासिक योगदान राशि | कुल राशि |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
यह भी पढ़े –