भारत के प्रधानमंत्री की सूची और कार्यकाल (1947-2022):- प्रधानमंत्री (Bharat Ke Pradhanmantri Ki List in Hindi) एक राजनीतिक पद है जो अपने पद के अधिकार का उपयोग कर सरकार की कार्यकारिणी को सुचारू रूप से संचालन करने का भार उठाता है। देश का प्रधानमंत्री मंत्री परिषद का प्रमुख होता है इसलिए यदि किसी कारणवश जब प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र देते हैं या फिर उनकी किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तो कोई अन्य मंत्री इस पद के बदले कार्य नहीं कर सकते इसका अर्थ यह है कि प्रधानमंत्री की मृत्यु अथवा त्यागपत्र के कारण मंत्रिपरिषद स्वयं ही विघटित हो जाती है और एक शून्यता उत्पन्न हो जाती हैं।
भारत के प्रधानमंत्री की सूची और कार्यकाल

यह भी पढ़े – इंदिरा गांधी का जीवन परिचय? इंदिरा गांधी पर निबंध?
भारत के प्रधानमंत्री की सूची
S.No | नाम | कार्यकाल | कार्यकाल अवधि |
---|---|---|---|
1. | पंडित जवाहरलाल नेहरू | 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 | 16 वर्ष, 9 महीने, 12 दिन |
2. | लाल बहादुर शास्त्री | 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966 | 1 वर्ष, 7 महीने, 10 दिन |
3. | इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977 | 11 वर्ष, 1 महीने, 9 दिन |
4. | मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979 | 2 वर्ष, 4 महीने, 14 दिन |
5. | चौधरी चरण सिंह | 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980 | 6 महीने, 15 दिन |
6. | इंदिरा गांधी | 14 जनवरी 1980 – 31अक्टूबर1984 | 4 वर्ष, 9 महीने, 5 दिन |
7. | राजीव गांधी | 31 अक्टूबर 1984 – 2दिसंबर 1989 | 5 वर्ष, 32 दिन |
8. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990 | 9 महीने, 8 दिन |
9. | चंद्रशेखर | 10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991 | 7 महीने, 1 दिन |
10. | पी. वी. नरसिम्हा राव | 21 जून 1991 – 16 मई 1996 | 4 वर्ष, 10 महीने, 8 दिन |
11. | अटल बिहारी वाजपेई | 16 मई 1996 – 1 जून 1996 | 16 दिन |
12. | एच डी देवगौड़ा | 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 | 10 महीने, 20 दिन |
13. | आई के गुजराल | 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998 | 10 महीने, 9 दिन |
14. | अटल बिहारी बाजपेई | 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004 | 6 साल, 64 दिन |
15. | डॉ मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 – 26 मई 2014 | 10 साल, 2 दिन |
16. | नरेंद्र मोदी | 26-5-2014 – अब तक | 5 साल और अभी तक |
पंडित जवाहरलाल नेहरू
भारत में आजादी के बाद से लेकर अब तक बने प्रधानमंत्रियों में सबसे बड़ा कार्यकाल पंडित जवाहर लाल नेहरू का रहा है जिन्होंने कुल 16 वर्ष 9 महीने और 12 दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर कार्य किया है।
लाल बहादुर शास्त्री
लाल बहादुर शास्त्री जी 9 जून 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु भारत के बाहर ताशकंद में 11 जनवरी 1966 में हो गई थी।
इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी जी भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनी। इंदिरा गांधी जी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद संभाला और 24 मार्च 1977 तक कार्य किया उसके बाद इंदिरा गांधी 14 जनवरी 1980 में दोबारा प्रधानमंत्री बने और 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।
मोरारजी देसाई
मोरारजी देसाई जी 24 मार्च 1977 में भारत के प्रधानमंत्री बने उन्होंने 28 जुलाई 1979 तक प्रधानमंत्री पद को संभाला। मोरारजी देसाई भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री और अपने पद से त्याग देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री थे।
चौधरी चरण सिंह
चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 को भारत के प्रधानमंत्री बने उन्होंने 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला।चौधरी चरण सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने लोकसभा का सामना कभी नहीं किया।
राजीव गांधी
राजीव गांधी सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे अथवा मोरारजी देसाई सबसे अधिक उम्र के प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी जी ने 31 अक्टूबर 1984 मैं प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया और भारत के प्रधानमंत्री बने उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला।
विश्वनाथ प्रताप सिंह
विश्वनाथ प्रताप सिंह अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा हटाए जाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। इन्होंने 2 दिसंबर 1989 में प्रधानमंत्री पद को संभाला और 10 नवंबर 1990 में प्रधानमंत्री पद से हटे।
चंद्रशेखर
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 में भारत के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने 21 जून 1991 को प्रधानमंत्री पद से हटे।
पी. वी .नरसिम्हा राव
पी वी नरसिम्हा राव पद ग्रहण करते समय किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। इन्होंने 21 जून 1991 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और 16 मई 1996 में प्रधानमंत्री पद को छोड़ा।
अटल बिहारी वाजपेई
अटल बिहारी वाजपेई का(16-5-1996 -1-6-1996) के दौरान सबसे छोटा कार्यकाल था जो कि 13 दिन का था। अटल बिहारी वाजपेई दोबारा से भारत के प्रधानमंत्री बने उन्होंने 19 मार्च 1998 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 22 मई 2004 में प्रधानमंत्री पद को छोड़ा।
एच डी देवगौड़ा
एच डी देवगौड़ा पद ग्रहण करते समय विधानसभा के सदस्य थे। 1 जून 1996 में एच डी देवेगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री बनाए गए और 21 अप्रैल 1997 तक कार्यभार को संभाला था।
आई के गुजराल
इन्होंने 21 अप्रैल 1997 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और भारत के प्रधानमंत्री बने। इन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए 19 मार्च 1998 तक कार्य किया था।
डॉ मनमोहन सिंह
डॉ मनमोहन सिंह को 2 मई 2004 को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया और वर्ष 2009 तक इन्होंने प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था इसके बाद दोबारा चुनाव होने पर फिर से वर्ष 2009 में उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया गया और 26 मई 2014 तक इन्होंने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था
नरेंद्र मोदी
वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जिसमें नरेंद्र मोदी जी को 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनाया गया। इन्होंने वर्ष 2009 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था और उसके बाद दोबारा से भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2019 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने और अभी तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य
- किसी देश का प्रधानमंत्री उस देश के राष्ट्रपति को विभिन्न अधिकारियों जैसे -भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, भारत का महान्यायवादी, संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष और उसके सदस्य, चुनाव उपयुक्त वित्त आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों एवं अन्य नियुक्ति के संबंध में परामर्श देता है।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री किसी मंत्री को उसका त्यागपत्र देने एवं राष्ट्रपति को उसे बर्खास्त करने के बारे में सलाह भी दे सकता है।
- प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत सिद्ध होने पर होती है। इस पद पर किसी भी प्रकार की कोई सीमा निर्धारित नहीं है किंतु कोई व्यक्ति इस पद पर केवल तब तक रह सकता है जब तक कि लोकसभा में बहुमत उस के पक्ष में रहता हो।
- प्रधानमंत्री मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है और इसके साथ ही अपने पद से त्यागपत्र देकर मंत्रिमंडल को बर्खास्त भी कर सकता है।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री मंत्री परिषद एवं राष्ट्रपति के बीच के संवाद की मुख्य कड़ी भी होती है।
- भारत के 3 प्रधानमंत्री यू यानी जवाहरलाल नेहरू लाल बहादुर शास्त्री एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की मृत्यु उनकी पद अवधि के समय ही हो गई थी।
- गुलजारी लाल नंदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने थे जिनका कार्यकाल 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक रहा एवं 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक रहा।
- भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
FAQ’s
Ans: प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
Ans: नरेंद्र मोदी 14वें नंबर के प्रधानमंत्री हैं।
यह भी पढ़े – जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय? जवाहरलाल नेहरू कौन थे?