पंजाब विधानसभा चुनाव कब होंगे? पंजाब में कितनी विधानसभा सीटे है?
पंजाब विधानसभा चुनाव कब होंगे (Punjab Vidhan Sabha Chunav Kab Honge):- जैसे जैसे दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे होने वाले पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू होती जा रही हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत अच्छा बहुमत मिला था। जिसमें 77 सीटें कांग्रेस के हाथ में आई थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव कब होंगे (Punjab Vidhan Sabha Chunav Kab Honge)

2017 में अरविंद केजरीवाल ने अपने नेतृत्व में पंजाब में चुनाव लड़े थे। जिसका परिणाम यह हुआ कि APP को 23 सीटें मिली। जो कि एक किसी भी नई पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। और 17 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल विजई हुई थी।
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सारी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने हर क्षेत्र की सीटों पर लड़ने के लिए अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। 2022 का परिणाम कुछ भी हो हर पार्टी अपनी जोर शोर से तैयारी करती है। जिसका परिणाम उसको रिजल्ट के रूप में मिलता है।
10 साल बाद पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल से उस की सत्ता छीन ली थी। अकाली दल ने बीजेपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। बीजेपी से जनता खुश नहीं थी। इस वजह से अकाली दल को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के द्वारा मिली बुरी हार से प्रकाश सिंह बादल जी ने बताया कि इस बात के लिए कोर कमेटी के साथ बैठक की जाएगी और हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी और समीक्षा भी होगी।
यह भी पढ़े –