Telegram Group (100K+) Join Now

मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज | Home Remedies For Mouth Ulcers

मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज अपनाये अपने घर में मुंह के छालों से मिलेगी मुक्ति। मुंह में छाले होना, कहने को तो बहुत छोटा-सा रोग है, मगर इसके कारण खाना-पीना बन्द हो जाता है। यदि कुछ खाने की कोशिश भी करें तो इसे ठीक से चबाना, इसका स्वाद लेना तथा निगल पाना भी कठिन हो जाता है। ठीक से बात भी नहीं हो पाती। इस प्रकार न तो भूख मिटाई जाती है, न पाचन क्रिया सक्रिय रह पाती है तथा पूरी तरह अरुचिपूर्वक समय कटता है। यहां हम कुछ घरेलू उपचारों का सुझाव दे रहे हैं। जो ठीक लगें, अपनाएं।

मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज

मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज

यह भी पढ़े – पानी पीने का सही तरीका क्या है पानी पीते समय बरतें कुछ जरूरी सावधानियां

Home Remedies for Mouth Ulcers

  • मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के तजा पत्ते लें इन्हें धोकर पीसें और छानें, इस पानी या रस के कुल्ले करें।
  • इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा पानी की मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।
  • और भी सरल उपाय। तुलसी की ताज़ा पांच पत्तिया लें, इन्हें धोकर चबाएं खूब बारीक चबाकर निगलें। इस पर पानी तीन-चार घूंट धीरे-धीरे पी लें। आराम आएगा।
  • मुंह के छालों को हटाने के लिए बंसलोचन पीसें, छानें इसे शहद में मिलाएं। मुंह के अन्दर उंगली से लगाएं।
  • इस रोग के लिए आक का दूध कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से फायदा होगा।
  • मामूली-सा पिसा कपूर तथा एक छोटा चम्मच पिसी मिश्री लें। दोनों को मिलाएं। इसे मुंह में लगाकर लाभ उठाएं।
  • एक और उपाय। इसके लिए थोड़ा-सा हरा पोदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा समभाग मिश्री लें। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।
  • मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए डिनर करने के बाद छोटी हरड़ चूसें। छाले गायब होने लगेंगे।
  • शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज़ाना लेने से आराम मिलेगा।
  • यदि तरबूज़ का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाएं। छाले नहीं रहेंगे।
  • थोड़ा-सा सुहागा खील करें बारीक पीसें इसे दो चम्मच ग्लिसरीन में मिलाएं। इसको लगाने से छाले नहीं रहते।
  • मुंह के छाले नष्ट करने के लिए सत्यानाशी की टहनी लें। इसे दातुन की तरह थोड़ा चबाएं। आराम आ जाएगा।

यह भी पढ़े – दावत में खाना खाने से हो सकते है स्वास्थ्य को ये नुकसान देखे पूरी जानकारी

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now