वेटलिफ्टिंग के नियम (भारोत्तोलन), श्रेणियाँ, तरीका और इससे जुड़ी जानकारी, प्राचीन युग से ही मानव में वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) अर्थात भार उठाने की जिज्ञासा विद्यमान रही हैं। प्रारंभिक मानव बड़े-बड़े पत्थरों और वृक्ष की शाखाओं को उठाता था, उसकी इसी प्रवृत्ति ने कालान्तर में खेल का रूप धारण कर लिया। भारोत्तोलन (Weight Lifting) को 1886 के आधुनिक ओलम्पिक खेलों में प्रदर्शनी के तौर पर अपनाया गया तथा सुपर हेवी ओपन श्रेणी में इसमें शामिल किया गया था। सन् 1904 के एंटवर्प ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम इन खेलों को स्थायी रूप से अपनाया गया। एशियाई खेलों में सन् 1954 में भारोत्तोलन को शामिल किया गया।
वेटलिफ्टिंग के नियम

वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) की विभिन्न श्रेणियाँ
राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं व पुरुषों के लिये भारोत्तोलन की अलग-अलग ‘वेट केटेगरी’ निश्चित की गयी है जो इस प्रकार है-
यह भी पढ़े – तलवारबाजी का इतिहास हिंदी में और तलवारबाजी के प्रकार
पुरुष वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलकों) की वेट केटेगरी
S.No | वेट केटेगरी | वेट |
---|---|---|
1. | फ्लाई वेट | 52 किलोग्राम |
2. | वेंटम वेट | 56 किलोग्राम |
3. | फेयर वेट | 60 किलोग्राम |
4. | लाइट वेट | 67.5 किलोग्राम |
5. | मिडल वेट | 75 किलोग्राम |
6. | लाइट हेवी वेट | 82.5 किलोग्राम |
7. | मिडल हेवी वेट | 90 किलोग्राम |
8. | हेवी वेट | 100 किलोग्राम |
9. | सुपर हेवी वेट | 110 किलोग्राम |
महिला वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलकों) का भार वर्ग
S.No | वेट केटेगरी | वेट |
---|---|---|
1. | फ्लाई वेट | 44 किलोग्राम |
2. | वेंटम वेट | 48 किलोग्राम |
3. | फेयर वेट | 52 किलोग्राम |
4. | लाइट वेट | 56 किलोग्राम |
5. | मिडल वेट | 60 किलोग्राम |
6. | लाइट हेवी वेट | 67.5 किलोग्राम |
7. | मिडल हेवी वेट | 73 किलोग्राम |
8. | हेवी वेट | 82.5 किलोग्राम |
9. | सुपर हेवी वेट | 100 किलोग्राम से ऊपर |
जूनियर भार वर्ग वेटलिफ्टिंग
S.No | वेट केटेगरी | वेट |
---|---|---|
1. | पेपर वेट | 46 किलोग्राम |
2. | पिन वेट | 49 किलोग्राम |
3. | फ्लाई वेट | 52 किलोग्राम |
4. | वेंटम वेट | 57 किलोग्राम |
5. | फैदर वेट | 62 किलोग्राम |
6. | लाइट वेट | 67 किलोग्राम |
7. | वेस्टर वेट | 73 किलोग्राम |
8. | मिडल वेट | 79 किलोग्राम |
9. | सुपर हेवी वेट | 100 किलोग्राम से ऊपर |
सीनियर भार वर्ग वेटलिफ्टिंग
S.No | वेट केटेगरी | वेट |
---|---|---|
1. | पिन बेट | 48 किलोग्राम |
2. | फ्लाई वेट | 52 किलोग्राम |
3. | वेंटम वेट | 57 किलोग्राम |
4. | फैदर वेट | 62 किलोग्राम |
5. | लाइट वेट | 68 किलोग्राम |
6. | वेल्टर वेट | 74 किलोग्राम |
7. | मिडल बेट | 82 किलोग्राम |
8. | लाइट हेवी वेट | 90 किलोग्राम |
9. | हेवी बेट | 100 किलोग्राम |
10. | सुपर हेवी वेट | 100 किलोग्राम से अधिक |
विपक्षी के विरुद्ध अंक प्राप्त करना
- टेक डाउन – 2 अंक
- रिवर्सल – 1 अंक
- एस्केप – 1 अंक
- नेट फॉल – 2 या 3 अंक
- टाइम एडवटिज – 1 अंक
प्लेटफार्म
- प्लेटफार्म का आकार – चौकोर
- प्लेटफार्म का क्षेत्रफल – 4 मीटर, 4 मीटर
- प्लेटफार्म की मोटाई – 10 सेमी.
बारबैल
- बार की अधिकतम लम्बाई – 2.20 मीटर
- बार का व्यास – 28 मि. मीटर
- सबसे बड़ी डिस्क की परिधि – 45 सेमी.
- कालर और बारबेल का वजन – 25 किलोग्राम
- भीतरी कालर की अधिकतम दूरी – 1.31 मीटर
- कालर्स सहित भीतरी कॉलर की चौड़ाई – 20 मि.मी. से 20 मिमी.
- डिस्को का भारान्तर – 20 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 25 किलोग्राम, 15 किलोग्राम, 10 किलोग्रामा, 5 किलोग्राम, 2.5 किलोग्राम, 1.5 किलोग्राम, 1 किलोग्राम, .5 किलोग्राम, .25 किलोग्राम
डिस्क का हरा रंग
हरा | 50 किलोग्राम |
लाल | 25 किलोग्राम |
नीला | 20 किलोग्राम |
पीला | 15 किलोग्राम |
सफेद | 10 और 5 किलोग्राम |
भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता के प्रकार
- दो हाथों की स्नैच,
- दो हाथों की क्लीन व जर्क ।
वजन बढ़ाना
प्रत्येक सेट में कम-से-कम 5 किलोग्राम वजन बढ़ाया जायेगा, केवल अन्तिम प्रयास में ढाई किलो वजन बढ़ाया जा सकता है।
अधिकारी
अधिकारी – 03, रेफरी – 02, चीफ रेफरी-01
खेल कौशल
- स्नैच,
- टू हैंडस जर्क,
- टू हैंडस क्लीन
ट्रायल
प्रत्येक लिफ्टर को वजन उठाने के तीन मौके मिलते हैं।
भारोत्तोलन में प्रयुक्त होने वाली खेल शब्दावली
प्रत्येक खेल के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण शब्द प्रयोग किये जाते हैं। इसी प्रकार भारोत्तोलन में भी कुछ महत्त्वपूर्ण शब्द प्रयोग किये जाते हैं जो निम्नलिखित हैं-क्लीन, जर्क, कर्ल, डीललिफ्ट, प्रैस स्नैच, रिफ्लेक्ट, स्ट्रेंथ सेट, बेंचप्रेस, बारवेल, लॉक्ड आर्म्स, टू हैंडस क्लीन, टू हैंड प्रेस, वे इन, टू हैंडस स्नेच, लिफ्ट, डिस्क, बेल्ट, लॉक, ज्यूरी, टाई, प्वाइंट, डेडलिफ्ट, चॉकिंग, बैक स्पोर्ट, कॉलर्स, ग्रिप।
वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) के सामान्य नियम
- जो खिलाड़ी अभद्र व्यवहार करता है उसे चेतावनी दी जाती है, पुनः ऐसा करने पर उसे बाहर निकाल दिया जाता है।
- नाम पुकारने के तीन मिनट के अन्दर अन्दर खिलाड़ी को प्लेटफार्म पर पहुँच जाना चाहिए, इसके बाद वह अयोग्य घोषित हो जायेगा।
- प्लेटफार्म से बाहर कदम रखने पर खिलाड़ी अयोग्य घोषित हो जाता है।
- कोहनी मोड़ने (Hooking) की अनुमति नहीं है।
- टाई की स्थिति में हल्के शरीर वाले खिलाड़ी को हेवी शरीर वाले खिलाड़ी से पहले रखा जाता है।
- टीम की पोजीशन निकालने के लिये अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम प्रथम मानी जाती है।
- प्लेटफार्म पर केवल जूरी के सदस्य, खेल जज, टीमों के मैनेजर व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही बैठ सकते हैं।
वेट उठाने की विभिन्न अवस्थाएँ
- प्रथम अवस्था- कन्धे पर उठाना ।
- द्वितीय अवस्था – रैफरी के संकेत पर उठाना।
- दोनों हाथों से उठाना।
पोशाक
इसमें खिलाड़ी लिफ्टर तैराकी वाला सूट तथा तनी वाली पहलवानों की पोशाक ही पहन सकता है।
अर्जुन पुरस्कार विजेता
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं
- ए. एन. घोष,
- एल. के. दास,
- कामिना एश्वर्या राव,
- बलवीर सिंह भाटिया,
- मोहन लाल घोष,
- मुत्यू, जान ग्रेवियल,
- अरूण कुमार,
- श्यामलाल सालवाना,
- अनिल मुकुल मंडल,
- एस. वेल्लईस्वामी,
- दलवीर सिंह,
- के. वालामुरू,
- मुनी स्वामी,
- ई. करूणाकरन,
- विजय कुमार,
- तारा सिंह,
- विस्पी. के. दरोगा,
- मेहरा चन्द भास्कर,
- जगमोहन सपरा,
- जी. दीवान,
- ज्योत्सना दत्ता,
- परमजीत शर्मा, नीलम सती लक्ष्मी,
- दलवीर सिंह,
यह भी पढ़े – कुश्ती के नियम, कुश्ती के प्रकार और कुश्ती के दाव पेच हिंदी में