गन्ने के रस के फायदे (Ganne Ke Ras Ke Fayde) : गन्ने के जूस में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर व लीवर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं गन्ने का जूस हमारे लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है। यदि किसी व्यक्ति को पीलिया हो जाता है तो उसको गन्ने के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि गन्ने के जूस का सेवन करने से उसके लीवर की कार्य क्षमता बढ़ने लगती है और पीलिया जल्दी खत्म हो जाता है। Sugarcane Juice Benefits.
गन्ने के रस के फायदे

गन्ने के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व
S.No | पोषक तत्व |
---|---|
1 | कैलोरी |
2 | चीनी |
3 | फाइबर |
4 | पोटैशियम |
5 | कैल्शियम |
6 | कार्बोहाइड्रेट |
7 | अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड |
8 | फेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट |
9 | फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट |
गन्ने के रस के फायदे
गर्मी के मौसम में गन्ने का रस बाजार में आसानी से प्राप्त हो जाता है वैसे तो गन्ने का जूस पूरे साल भर मिलता है परंतु गर्मी के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में बाजारों में बिकता है। गन्ने के रस को पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलने के साथ-साथ गन्ने का रस पीलिया आप आज तो अच्छा संबंधी समस्या व अन्य रोगों में बहुत ही लाभदायक होता है। गन्ने के रस के फायदे
यह भी पढ़े – मैंगो शेक के फायदे? आइये जानते है मैंगो शेक हमारे शरीर के लिए कैसे है फायदेमन्द?
1. कब्ज की समस्या में आराम
आयुर्वेद में बताया गया है कि गन्ने के रस में हाई लैक्सटिव प्रॉपर्टी पाई जाती है जो मनुष्य को पेट साफ करने में मदद करती है जिसकी वजह से मनुष्य के पेट में कब्ज और गैस की समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा मिल जाता है। गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
2. लीवर को करें दुरुस्त
गन्ने के रस में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कारगर साबित होते हैं यदि किसी मनुष्य को पीलिया हो जाता है इसका मतलब यह है कि उसके लीवर की कार्य क्षमता खराब हो गई है। पीलिया के मरीजों को गन्ने के रस का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है और पीलिया रोग से जल्द छुटकारा मिल जाता है।
3. ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक
गन्ने के जूस में पोटेशियम नामक तत्व पाया जाता है जो मनुष्य की रक्त वाहिकाओं और धमनियों में तनाव को कम करता है जिसस मनुष्य के शरीर के अंदर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गन्ने के जूस के सेवन करने से हार्ट अटैक का भी खतरा कम हो जाता है।
4. शुगर के मरीज भी कर सकते हैं गन्ने के रस का सेवन
जिन व्यक्तियों को शुगर की समस्या है वह भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं वैसे तो शुगर के मरीजों को मीठी चीज खाने व पीने के लिए मना किया जाता है परंतु गन्ने के रस में आइसोमाल्टोज पाया जाता है। इस वजह से शुगर के मरीज भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं।
5. त्वचा के लिए है फायदेमंद
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना स्वाभाविक है। गन्ने का रस बढ़ती हुई उम्र में आ रही चेहरे पर झुर्रियों को दूर करने में कारगर है क्योंकि गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड्स और फिनोलॉजिक नामक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं।
6. ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है गन्ने का रस
गन्ने के रस में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गन्ने के रस को पीने से हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यदि आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं थकान जैसी स्थिति लग रही है तो आपको गन्ने के जूस का सेवन कर लेना चाहिए जिससे आपकी थकान दूर हो जाएगी।
7. बुखार को कम करने में मददगार
यदि किसी मनुष्य बुखार है तो ऐसे मरीजों को गन्ने का जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि किसी भी मनुष्य को बुखार किसी ना किसी संक्रमण के कारण होता है और गन्ने के जूस में ऐसे व्यक्ति रिया पाए जाते हैं जो इन संक्रमण को खत्म करने में कारगर होते हैं इससे मरीज के बुखार को कम करने में मदद मिलती है।
8. मुहांसों के लिए भी फायदेमंद
यदि आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि गन्ने के जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है जो हमारे मुहांसों को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।
9. नाखूनों के लिए भी फायदेमंद
यदि आपके नाखून बेजान हो गए हैं और कमजोर भी हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि गन्ने के जूस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो नाखूनों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।
10. यूरिन की समस्या में लाभदायक
जिन व्यक्तियों को यूरिन करते समय दर्द, जलन वह आधी समस्या होती है तो इसका कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण की वजह से हो सकता है गन्ने के जूस की सेवन करने से यह सभी प्रकार के संक्रमण को हमारे शरीर में खत्म कर देता है जिससे आपको इस समस्या से आराम मिल सकता है।
11. वजन को नियंत्रित करने में सहायक
गन्ने के रस में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में जाकर हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और गन्ने के रस में ऊर्जा बहुत मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में पहुंचकर हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है इस वजह से गन्ने का जूस बजन कम करने में सहायक है।
12. इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
नियमित रूप से गन्ने के रस का सेवन करने से मनुष्य के शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ती है क्योंकि गन्ने के रस में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर मैं होने वाले कई संक्रमण हो और बीमारियों से हमें बचाते हैं इसलिए हमें गन्ने का रस का सेवन जरूर करना चाहिए जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं।
13. गले की समस्या में फायदे
यदि आप गले की समस्या से परेशान हैं जैसे कि टॉन्सिल की समस्या या फिर गले में दर्द की समस्या होना या फिर गला खराब जुखाम आदि समस्याओं से परेशान चल रहे हैं तो आपको गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए क्योंकि गन्ने का रस हमारे गले के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गन्ने का रस इन सभी समस्याओं को सही करने में मददगार है।
यह भी पढ़े – बादाम शेक के फायदे? दूध में बादाम डालकर पीने के फायदे?