सूरज की किरणों के फायदे: रेह जायेंगे हैरान। सुबह के समय 20 मिनट तक सूर्य किरणों में बैठकर हर ऋतु में निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सकता है, पर जाड़े की ऋतु में सूर्य किरणें (Suraj Ki Kirno Ke Fayde) कुछ ज्यादा ही तन-मन को आनंदित करती हैं। जिसका वैज्ञानिक तथ्य भी है। धूप में बैठने के फायदे।
सूरज की किरणों के फायदे

भारतीय धर्म-दर्शन अनगिन सदियों से सूर्य को जीवनदाता मानता आया है, किंतु अब वैज्ञानिक भी सूर्य की विलक्षण रोग निवारक शक्तियों का लोहा मानने लगे हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिक डॉ० फ्रेजर ने अपनी पुस्तक ‘टेक्स्ट बुक ऑफ पब्लिक हेल्थ’ में लिखा है।
सूर्य की किरणों में जीवाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति है। सूर्य किरणों में विटामिन-डी पाया जाता है, जो मानव शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसी तरह फ्रांस के हृदय रोग विशेषज्ञ मार्सेल पोगोलो का तो यहाँ तक मानना था कि सूर्य और मानव हृदय का अटूट संबंध है।
उनके अनुसार सौर मंडल में तूफानों के आने के पहले पड़ने वाले दिल के दौरों की संख्या में तूफानों के आने के बाद चार गुना ज्यादा इजाफा हो जाता है। वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं ने इसको कई रोगों में उपयोगी माना है।
अमेरिकी डाक्टर हानेश का मानना है कि शरीर में लौहतत्व की कमी, चर्मरोग, स्नायविक दुर्बलता, कमजोरी, थकान, केंसर, तपेदिक और मांसपेशियों की रुग्णता का इलाज सूर्य किरणों के समुचित प्रयोग से किया जा सकता है।
वहीं डॉ. चार्ल्स एफ. हैनेन और एडवर्ड सोनी ने अपनी रिसर्च से यह सिद्ध कर दिखाया है कि सूर्य किरणें बाहरी त्वचा पर ही अपना प्रभाव नहीं डालतीं बल्कि वे शरीर के अंदुरूनी अंगों में जाकर उन्हें स्वस्थ बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कुछ सुझाव
- पसीना आने के बाद धूप में नहीं बैठना चाहिए।
- दोपहर बाद सूर्य किरणों में बैठने का उतना महत्व नहीं है। नेत्रों व सिर पर सूर्य किरणें नहीं पड़नी चाहिए। इसके लिए आप सिर पर रुमाल या छोटा टॉवेल रख सकते हैं।
- स्नान करने के पूर्व सूर्य किरणों का सेवन कहीं ज्यादा अच्छा रहता है।
यह भी पढ़े –
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।