सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय:- भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए नए राइट हैंड बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है इनकी माता का नाम सपना यादव है और इनकी पत्नी का नाम देवीशा शेट्टी है सूर्यकुमार यादव का विवाह 7 जुलाई 2016 में देविका शेट्टी के साथ हुआ था। आईपीएल से शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव अब भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है।
सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography in Hindi)

आईपीएल भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां पर क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और इंडियन क्रिकेट टीम में आने का एक सुनहरा अवसर भी प्राप्त हो जाता है। सूर्यकुमार यादव एक ऐसे ही क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं ने इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली और अब भारतीय क्रिकेट टीम में भी अपने क्रिकेट का जलवा बिखेर रहे हैं।
यह भी पढ़े – विश्वनाथन आनंद का जीवन परिचय? विश्वनाथन आनंद की आत्मकथा?
Suryakumar Yadav Biography in Hindi
मुख्य बिंदु | जानकारी |
---|---|
पूरा नाम | सूर्यकुमार यादव |
जन्म (Birth) | 14/09/1990 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | अशोक कुमार यादव |
माता का नाम | सपना यादव |
शादी( Marriage Date) | 7 जुलाई 2016 |
पत्नी का नाम (Wife) | देविशा शेट्टी |
शैक्षिक योग्यता (Qualification) | Graduate (B.COM) |
टी20 में आगमन | 14 मार्च 2021 |
एक दिवसीय में आगमन | 18 जुलाई 2021 |
कार्य (Profession) | क्रिकेटर |
सूर्यकुमार यादव की शैक्षिक योग्यता
इनके पिता BARC मैं इलेक्ट्रिक इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं इनके पिता पहले वाराणसी में कार्य करते थे फिर बाद में उनका तबादला मुंबई में हो गया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मुंबई से ही ग्रहण की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने वाणिज्य में नाटक बी कॉम की डिग्री हासिल की।
सूर्यकुमार यादव का वैवाहिक जीवन
सूर्यकुमार यादव का विवाह 7 जुलाई 2016 में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम देवीशा शेट्टी है। देवीशा शेट्टी पेशे से एक नृत्य कलाकार है। सूर्यकुमार यादव और देवी सरस्वती का विवाह मुंबई में ही हुआ था।
सूर्यकुमार यादव का IPL करियर
वर्ष 2022 के आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला। आईपीएल 2012 में उनको एक मैच में खेलने का मौका दिया गया जिसमें वह जीरो पर आउट हो गए थे। वर्ष 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया। परंतु यहां पर भी उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल सका।
इसके बाद वर्ष 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल किया और एक मैच जो ईडन गार्डन में खेला जा रहा था जिसमें सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ एक शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 20 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर 46 रन बनाए। यहीं से उनके शानदार करियर की शुरुआत हुई।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम का उप कप्तान भी बना लिया था। वर्ष 2018 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 3.2 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद लगातार सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेल रहे हैं और उन्हें वर्ष 2022 के आईपीएल में आठ करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा था।
Suryakumar Yadav IPL Score
Year | Mats | Runs | SR | 100 | 50 |
---|---|---|---|---|---|
2022 | 8 | 303 | 145.67 | 0 | 3 |
2021 | 14 | 317 | 143.43 | 0 | 5 |
2020 | 16 | 480 | 145.01 | 0 | 8 |
2019 | 16 | 424 | 130.86 | 0 | 9 |
2018 | 14 | 512 | 133.33 | 0 | 8 |
2017 | 10 | 105 | 119.31 | 0 | 5 |
2016 | 15 | 182 | 127.27 | 0 | 6 |
2015 | 13 | 157 | 138.93 | 0 | 7 |
2014 | 16 | 164 | 140.17 | 0 | 7 |
2012 | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 |
सूर्यकुमार यादव का T20 करियर
सूर्यकुमार यादव को इंडियन क्रिकेट टीम में वर्ष 2021 में शामिल किया गया। t20 क्रिकेट की शुरुआत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई श्रंखला में खेला। 14 मार्च 2021 में सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच खेला।
इस श्रंखला के चौथे मैच में 18 मार्च को उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। सूर्यकुमार यादव एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की पहली गेंद में ही छक्का जड़ा है।
वर्ष 2022 में सूर्यकुमार यादव की t20 रैंकिंग को देखें तो बीसीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर विराजमान है। उन्होंने अपनी अच्छी बल्लेबाजी से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अच्छी रैंकिंग हासिल कर ली है।
Suryakumar Yadav T20 Score
Mats | INN | Runs | SR | 100 | 50 |
---|---|---|---|---|---|
31 | 29 | 926 | 174.72 | 1 | 7 |
सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर
सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2021 में भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। जून 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज में सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका मिला। सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला वनडे मैच खेला। सुर कुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 21 जुलाई 2021 में अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक ठोका।
Suryakumar Yadav One Day Score
Mats | INN | Runs | SR | 100 | 50 |
---|---|---|---|---|---|
13 | 12 | 340 | 98.84 | 0 | 2 |
सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर
बचपन से ही सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। उन्होंने 2010 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव ने अंडर 22 में वर्ष 2010-11 किस सत्र में 1000 से अधिक रन बनाए थे और इसके साथ-साथ एमए चिदंबरम टॉफी को भी जीता था।
रणजी में खेलने के लिए वर्ष 2011-12 में शिव कुमार यादव का चयन किया गया। उड़ीसा के खिलाफ खेलते हुए शुरू कुमार यादव ने दोहरा शतक ठोक डाला और इसके बाद रणजी ट्रॉफी के नौवें मैच में उन्होंने 754 बनाए। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़े – बजरंग पूनिया का जीवन परिचय | Bajrang Punia Biography in Hindi