Telegram Group (100K+) Join Now

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए अपनाएं ये 20 नियम

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए अपनाएं ये 20 नियम, प्रातः जल्दी उठना, रात को जल्दी सोना, सैर को निकलना, व्यायाम करना, दांतों व शरीर की स्वच्छता बनाए रखना, सदा साफ वस्त्र पहनना, सुपाच्य भोजन करना आदि नियमों व ज़रूरी बातों के अतिरिक्त कुछ और भी बातें हैं, जो हमें सदाचारी व निरोग बनाती हैं। आइए, कुछ बिन्दुओं पर चर्चा करें-

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए अपनाएं ये 20 नियम

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए अपनाएं ये 20 नियम

स्वस्थ रहने के 20 नियम

यह भी पढ़े – मानसिक स्वस्थ की दवा है आत्मविश्वास देखे पूरी जानकारी

  1. कभी किसी की जूठन मत खाएं।
  2. किसी का वस्त्र आदि प्रयोग में न लाएं। छूत का रोग हो सकता है।
  3. ब्लेड, रेज़र, तौलिया, पोशाक, बिस्तर, ब्रश, कंघा, चादर आदि अपने ही प्रयोग में लाएं। दूसरों के कभी नहीं।
  4. कोई भी फल, सब्ज़ी, बर्तन पहले धोएं, फिर प्रयोग में लाएं।
  5. कान के पर्दे कोमल होते हैं। सलाई, तिनका से आघात न पहुंचाएं।
  6. स्नान किया है। एकदम भोजन की थाली पर न टूट पड़ें। भोजन किया है, स्नान कम से कम एक घंटा बाद करें।
  7. बनियान, शमीज, ब्रा, अण्डरवियर आदि रोज़ाना धोने चाहिए।
  8. त्वचा पर खारिश होती हो तो पानी में डिटोल मिलाएं। फिर स्नान करें। कुछ बूंदें ही काफी रहेंगी। कभी-कभी नींबू की बूंदें पानी में डालें। फिर स्नान करें।
  9. कुछ लोगों को जहां-तहां थूकने की आदत होती है। इससे गंदगी, रोग होने का डर रहता है। असभ्यता भी झलकती है।
  10. पूरी तरह सीधे या उल्टे नहीं सोना चाहिए। करवट लेकर ही सोयें।
  11. नाखून कभी बढ़े न रहें। सदा साफ़ रहें। इन्हें काटते रहें।
  12. तेज रोशनी से अन्धेरे में तथा अन्धेरे से तेज़ रोशनी में एकदम कभी न जाएं। इसका आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  13. जब किसी के सामने जम्हाई लेनी पड़े, खांसना पड़े, छींकना ही हो तो मुंह के सामने हाथ, रूमाल आदि रखना चाहिए।
  14. कुछ छोटे या बड़े भी, मुंह में उंगली डालते हैं। या किसी पिन, तिनके आदि से दांत ही खुरचते रहते हैं। उन्हें इस अशिष्टता भरे व्यवहार से बचना चाहिए।
  15. लिखने पड़ने का काम करते समय गर्दन झुकाकर न रखें। रोशनी सदा बाईं ओर से ही आए। लेटकर कभी न लिखें। न ही पढ़ें।
  16. यदि कोई शारीरिक कष्ट हो जाए तो अधिक शोर नहीं। सोच नहीं। घबराहट नहीं।
  17. यदि दिमागी काम करना हो तो कम से कम सात घंटे ज़रूर नींद लें।
  18. नींद कम आए तो कारण ढूंढें। गोलियों पर निर्भर न हों।
  19. अपना हित सोचते वक्त किसी अन्य का बुरा न करें।
  20. मीठा बोलें। सत्य बोलें। स्वच्छ रहें। वही खाएं जो पच सके।

इन कुछ बातों का पालन कर हमें निरोगता मिलेगी। सदाचारी बने रहेंगे।

यह भी पढ़े – स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम और स्वच्छता क्यों है जरूरी

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *