Trell App kya hai:- Trell App एक ऐसा ऐप है जिसमें छोटी वीडिय (short video) बनाया जाता है यह ऐप भारत में ही बनाया गया है। इस ऐप के जरिए लोग अलग-अलग प्रकार की छोटी वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं और अपना टैलेंट दिखा सकते हैं।
Trell App Kya Kai

Trell App को कैसे डाउनलोड करें
आप अपने स्मार्टफोन में Trell app Google प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा फिर उसमें Search Box में जाकर Trell app टाइप करें। अब आपको इंस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा। इंस्टॉल पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
Trell App कैसे यूज़ करते हैं?
- सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर Trell App को इंस्टॉल करें। इसके बाद ओपन पर क्लिक करें। इसके बाद इंटरफ़ेस कुछ इस प्रकार का होगा।
- अब आप अपने अनुसार भाषा को चुन ( select language) सकते हैं। इसके बाद इंटरफ़ेस कुछ इस प्रकार का होगा।
- Trell App के होम पेज के जरिए आप लॉग इन कर सकते हैं ।
- Trell App के होम पेज पर कई वीडियो दिखते हैं जिन्हें हम स्क्रॉल करके आगे बढ़ा सकते हैं और अगली वीडियो देख सकते हैं।
- आप अपने अनुसार वीडियो को लाइक कर सकते हैं और उस पर कमेंट भी कर सकते हैं इसके साथ ही वीडियो को शो भी कर सकते हैं।
- स्क्रीन के ऊपर बाएं तरफ लैंग्वेज चेंज करने का ऑप्शन आता है।
Trell App में लॉगिन कैसे करें
- Trell App में लॉग इन करने के लिए आप अपना फेसबुक गूगल अकाउंट फोन नंबर या व्हाट्सएप से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगइन होने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल नजर आने लगेगी।
- इसके बाद आप अपना user-id नाम पोस्ट फॉलोअर्स और फॉलोइंग भी देख सकते हैं।
- Add your social media link के जरिए आप अपनी और भी सोशल आईडी इसमें लिंक कर सकते हैं।
- इस ऐप को आप व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्तों को शेयर कर इनवाइट भी कर सकते हैं।
Trell App में वीडियो कैसे बनाएं
- अगर आप Trell App में वीडियो बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आप प्लस साइन पर क्लिक करें
- जिसके बाद हमें दो ऑप्शन दिखाई देंगे वह है blog और vlog यदि आपको कुछ लिखा हुआ कंटेंट पोस्ट करना है तो आप blog पर जाइए और यदि आपको वीडियो पोस्ट करना है तो vlog पर क्लिक करें।
- इस ऐप में गैलरी भी होता है जिसके जरिए हम वीडियो सिलेक्ट कर सकते हैं
- मोबाइल के नीचे दाएं तरफ कैमरा का ऑप्शन बना होता है जिसकी मदद से हम वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। और लगभग 5 मिनट तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- गैलरी से वीडियो सेलेक्ट करने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके अलावा हमें और भी ऑप्शन उपलब्ध होते हैं जैसे लोकेशन सेट करना, डिस्क्रिप्शन देना, वीडियो में वॉइस रिकॉर्डिंग करना या सॉन्ग लगाना और फिर फिल्टर अप्लाई करना।
- अगर आपको ऐसा लगे कि वीडियो ज्यादा लंबा है तो आप कंप्रेस करके उसे छोटा भी कर सकते हैं।
- उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब आप इस वीडियो में कुछ टाइटल डाल सकते हैं और चूस योर ऑडियंस में लैंग्वेज सेलेक्ट करके वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
- अब आपको इसमें कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। कैटेगरी यानी आपका बनाया गया वीडियो या लिखा गया पोस्ट किस कैटेगरी में आता है।
- जब कैटेगरी सेलेक्ट हो जाए तो पोस्ट बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपकी वीडियो पोस्ट हो जाएगी।
यह भी पढ़े –